108 गांव की पेयजल सप्लाई बाधित होने के मामले में कार्रवाई: PHED के सहायक अभियंता APO

0
169

संवाददाता राकेश कुमार

दूदू। जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता को उप शासन सचिव गोपाल सिंह के आदेश के बाद तत्काल एपीओ कर दिया गया। रविवार को छुट्टी के दिन XEN बीड़ी गालव ने एपीओ आर्डर तैयार कर सहायक अभियंता किशनलाल जाटोलिया को रिलीव किया। जाटोलिया की जगह कनिष्ठ अभियंता को सहायक अभियंता का चार्ज दिया गया है। सहायक अभियंता किशनलाल जाटोलिया अब मुख्य अभियंता प्रशासन जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग जयपुर में रिपोर्ट देंगे। पिछले दिनों बीसलपुर पंप हाउस से 108 गांव की पेयजल सप्लाई बाधित होने के बाद 50 हजार लोगों को पेयजल की समस्या की परेशानी हुई थी। जिसके की समस्या की परेशानी हुई थी। जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है। सरकार की ओर से जारी किए गए एपीओ आदेश में हालांकि एपीओ प्रशासनिक आधार पर बताया गया। लेकिन जानकार सूत्रों ने बताया कि 108 गांव की पेयजल सप्लाई बाधित होने के मामले में विभाग की ओर से सहायक अभियंता को एपीओ किया गया है। जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग दूदू के एक्सईएन भगवान दास गालव ने कहा कि सरकार की ओर से AEN किशन लाल जाटोलिया के एपीओ आदेश मिलने के बाद मैंने कार्यालय पहुंचकर सहायक अभियंता को तत्काल रिलीव कर दिया है। एपीओ क्यों किया गया है। इसकी मेरे को जानकारी नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here