रिपोर्ट रामबिलास जोशी
फागी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 13 अगस्त से 15 अगस्त तक वार्ड के प्रत्येक घर पर तिरंगा लगाने की आव्हान पर तिरंगा बनेगा घर घर की शान कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी मानसरोवर मंडल एवम युवा मोर्चा की तरफ से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमे जयपुर के लोकप्रिय सांसद रामचरण बोहरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमे प्रदेश मंत्री अशोक सैनी ,पूर्व शहर अध्यक्ष शेलेंद्र भार्गव ,जिला महामंत्री तेज सिंह ,फायर समिति चेयरमैन पारस जैन,चेयरमैन अरूण वर्मा ,भारती लेख्यानी,पार्षद रामवतार गुप्ता ,शक्ति यादव , शहर युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ,मंडल अध्यक्ष अशोक रावतानी ,महामंत्री निर्मल शर्मा ,राजेंद्र खंडेलवाल ,उपाध्यक्ष प्रदीप दीपक जग्गा,विपिन ,आशीष पांडे समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यह रैली वंदे मातरम जय श्री राम के नारे लगाती हुई कावेरी पथ से अग्रवाल फार्म पहुंची।

मार्ग में व्यापार मंडलों द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा की गई । समापन समारोह में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अगस्त से 15 अगस्त को हर घर तिरंगा ,घर घर तिरंगा लगाने के संकल्प है,उसको दोहराते हुए कहा कि मोदी जी के संकल्प को सफल बनाने के लिए भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं को आगे आकर अपनी अहम भूमिका निभाने के लिए तथा वार्ड के घर घर में जाकर तिरंगा लहराने की अपील कर संकल्प को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए जिससे प्रधानमंत्री मोदी का घर घर तिरंगा का संकल्प पूरा हो सके।