रिपोर्ट रामबिलास जोशी
फागी। सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 72 के पार्षद पारस कुमार जैन, एवम युवा मोर्चा उं कार्यकर्ता व प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम के संयुक्त तत्वाधान में रजत पथ पर सघन वृक्षारोपण एवम तिरंगा वितरण का आयोजन किया गया। गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयपुर ग्रेटर महापोर सौम्या गुर्जर थे। महापौर गुर्जर ने उपस्थित वार्ड वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि वार्ड को हरा भरा बनाने में वार्ड के प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग जरूरी है। बिना वार्ड वासियों के सहयोग के बिना वार्ड का विकास संभव नहीं है।साथ ही महापौर गुर्जर ने कहा कि वार्ड के लिए पैड और ट्री गार्ड उपलब्ध करवाकर सम्पूर्ण मानसरोवर को हरा भरा करने की वार्ड वासियों से वादा करते हुए वार्ड की हर समस्या के समाधान करवाने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वार्ड पार्षद एवं फायर समिति के अध्यक्ष पारस कुमार जैन ने कहा कि वार्ड की समस्या को मेरी निजी समस्या मानते हुए शीघ्र समाधान करने का पूरा प्रयास करता हूं।साथ ही वार्ड 72 सहित सभी वार्डो के लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। समस्या का शीघ्र समाधान करने की अपील की।इस अवसर पर पार्षद अरुण वर्मा ,मंडल अध्यक्ष अशोक रावतानी,मंडल महामंत्री राजेंद्र खंडेलवाल , उपाध्यक्ष प्रदीप शेखावत , युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशीष पांडे वॉर्ड अध्यक्ष विपिन सिंघल ,रामबाबू फलोदिया, शिव कुमार पाबूवाल ,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेश वादवानी ,व्यापार मंडल दीपक जग्गा ,गोविंद आलवानी समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम के कई महिला पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नरेंद्र मोदी जी के हरियाली महोत्सव को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया साथ ही चेयरमैन पारस जैन द्वारा सभी को तिरंगा देकर अपने घर पर लगाने का आव्हान किया। और सभी का आभार प्रकट किया।