रिपोर्ट राकेश कुमार
दूदू। पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल (I.P.S.). जयपुर ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला जयपुर ग्रामीण में यातायात पुलिस द्वारा राष्ट्रीय / राज्य राजमार्गो पर दिनांक 05.08.2022 को बाल वाहिनी चैकिंग एवं शिक्षण संस्थानों में यातायात नियमों के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक करने हेतु अभियान चलाया गया। जिनमें बाल वाहिनियों से संबंधित दुर्घटनाऐ होने से बचाव एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु एक व्यापक जन-जागरूकता अभियान प्रारम्भ किया गया है जो जिले में सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को चलाया गया। अभियान के सफल क्रियावन्ति हेतु। सुमित गुप्ता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हाईवे / यातायात जयपुर ग्रामीण के नेतृत्व में राष्ट्रीय / राज्य राजमार्गो पर स्थित समस्त शिक्षण संस्थानों में संचालित बाल वाहिनियों को चैकिंग एवं समस्त शिक्षण संस्थाओं में यातायात पुलिस के कार्मिकों के द्वारा यातायात नियमों की जानकारी एवं जागरूकता अभियान प्रारम्भ किया जाकर बाल वाहिनियों को नियमित अन्तराल मे चैकिंग किया जाकर बाल वाहिनी के चालकों को समस्त यातायात नियमों की पालना करने हेतु पाबंद किया जाकर वाहनों का समय समय पर फिटनेस करवाना, स्वंय की आँखों का आई टेस्ट करवाना, वाहन में क्षमता से अधिक छात्र-छात्राओ को नहीं बैठना, वाहन को तेजगति से नही चलाना, गलत दिशा में वाहन नही चलाना, आदि नियमो की जानकारी दी गई।

महला पॉइंट प्रभारी अरविंद भरद्वाज ने राष्ट्रीय राजमार्ग 48 महला पर यातायात के साधनों, बालवाहिनी तथा आमजनों को रोकर यातायात की जानकारी थी इसी प्रकार जिले मे बाल वाहिनी दुर्घटनाओं एवं जान माल की क्षति से बचने हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें 135 बाल वाहिनी चैकिंग एवं 10 शिक्षण संस्थाओं में यातायात नियमों की शिक्षा दी गई। अभियान के दौरान यातायात पुलिस द्वारा शिक्षण संस्थाओं के संस्थापकों से गोष्ठी ली जाकर यातायात नियमों की पालना करने हेतु समझाईस की गई इस जागरूकता अभियान के दौरान यातायात पुलिस कर्मियों द्वारा समय समय पर बाल वाहिनियों को चैकिंग अभियान, यातायात नियमों की पालना हेतु छात्र छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना, वाहन चलाते समय मोबाईल पर बात नहीं करना, सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाना, शराब पीकर वाहन नहीं चलाना, गलत दिशा में वाहन नहीं चलाना, गांवों लिंक रोड से राष्ट्रीय राजमार्गो पर आते समय वाहनों को धीरे चलाना, नाबालिग बच्चों को वाहन नहीं चलाने देना आदि के बारे में जागरूक किया गया। इस जागरूकता अभियान के तहत मौके पर ही यातायात कार्मिकों द्वारा बाल वाहिनी वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई गई एवं यातायात सम्बन्धित नियमों के पम्पेट पोस्टर भी वितरण किये जा रहे है।
