रिपोर्टर मनोज टांक
मालपुरा/टोंक। राजस्थान के प्रसिद्ध टोंक में डिग्गी कल्याणजी मेले का आज दूसरा दिन है। आज सुबह से ही नाचते गाते पदयात्रियों पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया जो 5 दिनों में जयपुर, सवाई माधोपुर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा सहित अलग अलग पदयात्राओं से लाखों पदयात्री पहुंचेगे। जयपुर के ताड़केश्वर मंदिर से रवाना हुई 57वीं पदयात्रा आज शाम से डिग्गी कल्याणजी पहुंचने लग जाएगी। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। पुलिस के जवानों के साथ मंदिर ट्रस्ट ने भी सुरक्षाकर्मी तैनात किए हैं। वहीं मेले की व्यवस्था बनाए रखने के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।