रिपोर्ट मुकेश कुमार
दूदू। श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति दूदू संभाग द्वारा मोक्ष सप्तमी के शुभअवसर पर राजकीय स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल दूदू के प्रांगण में हरियाला दूदू कार्यक्रम के अंतर्गत फलदार पौधों का पौधारोपण किया गया। इस दौरान महिला महासमिति की महिलाओं द्वारा आंवला, सीताफल, नींबू, अनार आदि के फलदार व छायादार पौधों को विद्यालय में लगाकर हरियाली बढ़ाने का संदेश देते हुए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति दूदू संभाग की शिरोमणि संरक्षिका प्रेमकांता छाबड़ा, अध्यक्षा मनोरमा देवी बोहरा, मंत्री शशि कला, महिला युवा प्रकोष्ठ मंत्री कल्पना सोगानी, महिला प्रकोष्ठ मंत्री अनिता बोहरा, विवेकानंद मॉडल स्कूल की प्रधानाचार्य रेखा यादव, व्याख्याता घनश्याम शर्मा व लक्ष्मण सिंह सहित विद्यालय स्टॉफ, सामाजिक कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं एवं जैन महिला महा समिति दूदू संभाग की कार्यकर्ता भी उपस्थित रही। इस अवसर पर संस्था प्रधान रेखा यादव द्वारा श्री दिगंबर जैन महिला महा समिति दूदू संभाग को धन्यवाद देते हुए सभी से ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का आव्हान किया गया। इस अवसर पर महासमिति की महिलाओं द्वारा श्री सुधासागर दयोदय गौशाला व जैन नसियां में वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया।