रिपोर्ट राकेश कुमार
जयपुर। प्रदेश सरपंच संघ राजस्थान आंदोलन महापड़ाव 5 अगस्त की तैयारियों के लिए प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर गढ़वाल, प्रदेश महामंत्री शक्ति सिंह रावत, भंवरलाल जानू संरक्षक प्रदेश सरपंच संघ, प्रदेश संयोजक महेंद्र सिंह मझेवला, प्रदेश प्रभारी लालाराम आणदा, प्रदेश प्रवक्ता जयराम पलसानिया, प्रदेश मंत्री हनुमान चौधरी, नवीन शीलू चूरू जिला अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम तिवाड़ी, राम प्रसाद चौधरी, महेंद्र सिंह, आदि आंदोलन स्थल पर मशीनरी से संपूर्ण तैयारियों में जुटे हुए हैं। आंदोलन स्थल की तैयारियों के लिए छाया पानी टेंट भोजन की व्यवस्थाओं के लिए सभा स्थल पर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। बंशीधर गढ़वाल प्रदेश अध्यक्ष सरपंच संघ राजस्थान। भंवरलाल जानू संरक्षक प्रदेश सरपंच संघ राजस्थान। शक्ति सिंह रावत महामंत्री प्रदेश सरपंच संघ राजस्थान। ने जानकारी देते हुए बताया कि आंदोलन स्थल: न्यू सांगानेर रोड मानसरोवर महारानी गार्डन होटल माई हवेली के पीछे प्लॉट नंबर 48 शिव चौधरी नगर जयपुर रहेगा।