बालिका विद्यालय में पुलिस ने बालिकाओं को बताये आत्मरक्षा के उपाय

0
152

रिपोर्ट बाबूलाल पंवार

पाली। सोजत रोड राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को राज्य सरकार एवं पाली जिला कलेक्टर नमित मेहता एवं जिला पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गगनदीप सिंगला के निर्देश पर सोजत रोड की राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर पर पुलिस की महिला कांस्टेबल शांति जाखड़, व सरोज, द्वारा बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए एवं आपातकाल एवं संकट के समय मुकाबला करने के लिए विधियां बताई गई एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया गौरतलब रहे कि जिला पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गंगनदीप सिंगला द्वारा जिले के समस्त पुलिस थाना अधिकारियों को यह अभियान चलाने के निर्देश जारी किए, शनिवार को सोजत रोड थाना अधिकारी उरजाराम मय जाब्ता द्वारा गठित महिला कॉन्स्टेबल शांति जाखड़, व सरोज टीम द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर पर बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर के बारे में विस्तार से समझाया एवं सिखाया की आपातकाल स्थिति में बालिकाओं को उस स्थिति में कैसे निपटा जाए क्या सावधानी रखी जाए इसके बारे में भी जानकारी प्रदान की गठित टीमों द्वारा वही सोजत रोड थाना क्षेत्र के अनेक विद्यालयों में बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखा कर बालिकाओं को जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर सोजत रोड थाने से महिला कॉन्स्टेबल शांति जाखड़, सरोज, प्रधानाचार्य अर्चना चौहान, अध्यापिका आशा लोहार, इंदु भटनागर, अनीता दवे, प्रभा शर्मा, ममता पनुसा, संगीता, सीमा त्रिवेदी, कलावती शर्मा ,मंजू,मौजूद रहे‌। कस्बे के जागरूक ग्रामीणों ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए पुलिस प्रशासन की प्रशंसा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here