केंद्रीय विद्यालय में आयोजित किया पौधारोपण कार्यक्रम, नीम का पौधा लगाकर प्राचार्य ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

0
135

रिपोर्ट रामबिलास जोशी

फागी। डिग्गी उप तहसील के जयपुर भीलवाड़ा मेगा हाईवे पर स्थित अविकानगर में संचालित केंद्रीय विद्यालय परिसर में शुक्रवार को वृक्षारोपण सप्ताह के तहत विद्यालय के प्राचार्य ईश्वर सिंह की अध्यक्षता में पौधारोपण समारोह आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य ईश्वर सिंह के कर कमलों से नीम का पौधा लगाकर किया गया। इस मौके पर प्राचार्य ईश्वर सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राओं के शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि पौधे हमारे मानव जीवन में बहुत ही उपयोगी होते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा अपने घर व आसपास जरूर लगाकर उसका लालन-पालन करना चाहिए। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक गण एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। वृक्षारोपण सप्ताह दिनांक 29 जुलाई से 5 अगस्त तक मनाया जाएगा। इस सप्ताह में तमाम पेड़ की प्रजातियों के पेड़ पौधे लगाए जाएंगे । गुलाब की विभिन्न प्रजातियों के पौधे भी लगते हुए विद्यालय की उद्यान वाटिका को अधिक सुशोभित करने का पूरा पूरा किया जाएगा । ज्ञातव्य है कि विद्यालय के प्राचार्य ईश्वर सिंह के कार्यकाल में विद्यालय की उद्यान वाटिका को अत्यधिक सुसज्जित किया गया तथा पेड़ पौधों की विभिन्न प्रजातियों की संख्या में बढ़ोतरी कर विद्यालय के सौंदर्य करण में वृद्धि हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here