रिपोर्ट मुकेश कुमार
अजमेर। वंशावली सरंक्षण एवं संवद्र्धधन अकादमी के अध्यक्ष रामसिंह राव ने शनिवार को अजमेर जिले में विभिन्न स्थानों का वंश लेखक सम्मेलन के संबंध में जनसम्पर्क किया। वंशावली सरंक्षण एवं संवद्र्धधन अकादमी के अध्यक्ष रामसिंह राव ने बताया कि राज्य के वंशावली लेखकों के हितों के लिए अकादमी द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए वंशावली लेखकों का राज्य स्तरीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 31 जुलाई का दिन निर्धारित किया गया है। यह समारोह जयपुर स्थित हरिश्चंद्र माथुर ओटीएस में किया जाएगा। अकादमी के अध्यक्ष राव द्वारा शनिवार को जनसंपर्क के लिए प्रवास किया गया। उनका जन सम्पर्क किशनगढ़ के पाटन से आरंभ हुआ। इसके पश्चात बरना और दादिया में भी जन सम्पर्क किया गया। इसके उपरांत हिंगोनिया एवं केकड़ी में जनसंपर्क कर राज्य स्तरीय वंश लेखकों के सम्मेलन में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। राम सिंह राव ने मालियों की ढाणी में वंश लेखक प्रकाश, पूरण राव के निधन पर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना प्रदान की। इस अवसर पर केकड़ी में सुरेन्द्र सिंह रावत, एडवोकेट राधेश्याम गोपालन, लक्ष्मण सिंह, मोजेन्द्र सिंह, दिनेश सिंह एवं गुमान सिंह, बरना में कालू सिंह, मोती सिंह, जगदीश सिंह, दातार सिंह एवं रेवत सिंह एवं दादिया में महिपाल सिंह एवं सुरेन्द्र सिंह उपस्थित थे।