दूदू से शैलेश्वर महादेव गैज़ी के लिए 11वीं पदयात्रा गाजे-बाजे के साथ हुई रवाना

0
177

रिपोर्ट मुकेश कुमार

दूदू। कस्बे के गणेश मंदिर से शिव मित्र मंडल के तत्वाधान में श्रावण मास के पहले सोमवार को सुबह 8.15 बजे शैलेश्वर महादेव धाम, गैंजी की 11वीं पदयात्रा ने प्रस्थान किया। पदयात्रा दूदू के गणेश मंदिर से ध्वज पूजन व आकर्षक झांकी एवं भोलेनाथ के जयकारो के साथ रवाना हुई। इस दौरान पदयात्रा में महिलाएँ डीजे पर नाचते हुए चल रही थी। यात्रा दूदू के सदर बाजार से होती हुई करणी माता के चौक से होती हुई। पदयात्रा दूदू वाया उदयपुरिया होते हुए दोपहर शिव शैलेश्वर धाम गैजी पहुंची। जहां पदयात्रियो द्वारा भोलेनाथ का | जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की गई। वहीं दूसरी ओर श्रावण मास के पहले सोमवार को क्षेत्र में जगह-जगह शिव मंदिरों में शिवभक्तो द्वारा जलाभिषेक कर भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की गईं। इस दौरान शिवालयों में पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जिससे शिव मंदिरों में भोलेनाथ के जयकारो की गूंज रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here