नगर निगम ग्रेटर वार्ड 72 में की साफ-सफाई, प्रधानमंत्री मोदी के सपनों को किया साकार

0
144

रिपोर्ट रामबिलास जोशी

फागी। भारत के प्रधानमंत्री मोदी के सपनों को पूरा करने एवं स्वच्छ भारत अभियान को गति देने के उद्देश्य को लेकर शनिवार सुबह 8 बजे से 10 बजे तक मान सोशल फ़ाउंडेशन व व्यापार मंडल के सानिध्य व् नगर निगम ग्रेटर जयपुर के सहयोग से चेयरमैन फायर समिति एवम् वार्ड 72 पार्षद पारस जैन के नेतृत्व में वार्ड 70 के पार्षद रामावतार गुप्ता के साथ मिलकर रजत पथ से किरण पथ तक के माध्यम मार्ग को स्वच्छ बनाने का बीड़ा उठाते हुए साफ सफाई का कार्य किया गया।

नगर निगम ग्रेटर वार्ड 72 के पार्षद पारस जैन ने बताया कि सहयोग में फाउंडेशन व् व्यापार मंडल की 60-70 लोगो ने मिलकर मध्यम मार्ग की रोड को दोनों तरफ से साफ़ किया तथा व्यापारियों को कचरा नहीं फैलाने का आग्रह करते नरेंद्र जी मोदी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने की अपील की। इस मौके पर सोशल फ़ाउंडेशन के चेयरमैन रामबाबु सिंघल व् सदभावना व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक जग्गा ने सभी का आभार प्रकट दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here