रिपोर्ट मुकेश कुमार
दूदू। वी के सिंह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यातायात के आदेश अनुसार राजस्थान के प्रत्येक जिलों में यातायात शिक्षा अभियान चलाया जा रहा है समय-समय पर सड़क सुरक्षा अभियान जन जागरूकता अभियान चलाए जाते रहे हैं एवं राज्य सरकार द्वारा दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए अथक प्रयास किये जारहे है। जिलों में यातायात शिक्षा अभियान एवं यातायात शिक्षा नियमों की जानकारी देने हेतु पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है जिसमें जयपुर ग्रामीण यातायात महला बिंदु प्रभारी अरविंद भारद्वाज द्वारा यातायात शिक्षा सतत अभियान। जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल, एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुमित गुप्ता के निर्देशानुसार जयपुर जिले के मौजमाबाद तहसील के कस्बे बोराज की राजकीय सीनियर सेकंडरी विद्यालय में यातायात शिक्षा एवं नियमों की जानकारी दी गई। छात्र छात्राओं तथा बालवाहिनी चालकों को पम्पलेट व बुकलेट वितरित किये गए। जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल एवं सुमित गुप्ता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात के निर्देशानुसार यातायात शिक्षा एवं अभियान चलाया जाकर बच्चों बच्चियों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए अवगत करवाया गया।

अरविंद भारद्वाज ने बताया कि जीवन अनमोल है वाहन चलाते समय लापरवाही नही बरते। आपकी सुरक्षा करना हमारा धर्म है तेज गति से वाहन नहीं चलाएं। दुपहिया वाहन चलाते समय अच्छी गुणवत्ता का हेलमेट का उपयोग करे। चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का उपयोग करे, तथा मोबाईल का उपयोग नही करे। वाहन चलाते समय किसी प्रकार का नशा नहीं करें यातायात के नियमों का पालन करें इस अवसर पर गीता राजावत प्रधानाचार्य, रामगोपाल मीणा व्याख्याता, गुणमाला जैन व्याख्याता हरि नारायण कुमावत व्याख्याता, लक्ष्मी नारायण जाट व्याख्याता, मूल चंद गुर्जर व्याख्याता, अशोक प्रसाद व्याख्याता, चेतन शर्मा वरिष्ठ अध्यापक, कमलेश कुमार बेरवा वरिष्ठ अध्यापक, नीता शर्मा वरिष्ठ अध्यापक, भवानी सिंह वरिष्ठ अध्यापक, चंद्रकांता मीणा अध्यापक ने यातायात के नियमों का पालन करने पर बल दिया।
