रिपोर्ट रामबिलास जोशी
फागी। भाजपा माधोराजपुरा मंडल महामंत्री कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां के निर्देशानुसार जयपुर देहात दक्षिण के जिलाध्यक्ष रामानन्द गुर्जर ने चाकसू विधानसभा के भाजपा के दिग्गज नेता कैलाश नागरवाल (बैरवा) को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।कैलाश नागरवाल की नियुक्ति होने पर चाकसू विधानसभा क्षेत्र के माधोराजपुरा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर मीणा, रेनवाल मांझी अध्यक्ष महेश चौधरी, चाकसू शहर अध्यक्ष केदार शर्मा, चाकसू देहात अध्यक्ष भुणाराम गुर्जर, शिवदासपुरा अध्यक्ष अमित निमोनिया, कोठखावदा अध्यक्ष गिरिराज मीणा, कृष्ण कुमार शर्मा, कैलाश चौधरी, रामफूल गुर्जर, कजोड़ यादव, रमेश खारोल, सूरज व्यास, सावंतराम मीणा, राजेश बैरवा, ओम प्रकाश यादव, मांगीलाल गुर्जर, नारायण तिवाड़ी, महाराम गुर्जर, रामफूल जाट, चिरंजीलाल सोनी, किशन सैनी, मोहन बागड़ा, मोहन सैनी, प्रहलाद सैनी सहित शेत्र के कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त कर प्रदेशाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।