रिपोर्ट रामबिलास जोशी
फागी। उपखंड मुख्यालय की दूदू रोड पर स्थित देवनारायण मंदिर छापरिया वाला परिसर में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी फागी उत्तर मंडल की कार्यसमिति की बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष रामानंद गुर्जर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पहले श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम चालू किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रामानंद जी गुर्जर ने उद्घाटन सत्र में केंद्र की मोदी सरकार के 8 साल बेमिसाल संपन्न होने पर केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि केंद्र सरकार गरीबों की ही सरकार है। गरीबों के लिए नाना प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लाभान्वित कर क्षेत्र के प्रत्येक गरीब को योजना का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को भी केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का गरीब तक लाभ पहुंचाने में अपनी अहम भूमिका निभानी चाहिए।

सत्र समापन कार्यक्रम में मंडल प्रभारी पूनम यादव, फागी प्रधान प्रेम देवी चोधरी, फागी मंडल अध्यक्ष रंगलाल गुर्जर, ओबीसी महामंत्री गोविंदा धा, सुरेंद्र धाभा, ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हरलाल डागर ,किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह, एससी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हीरालाल बेरवा, पंचायत समिति सदस्य बृजमोहन बैरवा, मंडल महामंत्री सर्वेश्वर तिवारी ,मंडल प्रवक्ता बाबूलाल पारीक ,मंडल उपाध्यक्ष राजेश सूत्रकार ,युवा मोर्चा मंडल महामंत्री गंगाराम गुर्जर ,युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष किशन प्रधान, पूर्व सरपंच राधेश्याम कामदार व पूर्व पंचायत समिति सदस्य पिंकी बेरवा सहित सभी मोर्चा के कार्यकर्ता सभी बूथ अध्यक्ष व सभी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे कार्यक्रम के बाद में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन के उपलक्ष पर पेड़ पौधे लगाए।