अवैध पत्थर खनन का कारोबार जोरों पर, माफिया कुट रहे चांदी

0
236

रिपोर्ट मुकेश कुमार

अजमेर। डांग गाव में अवैध पत्थर खनन का कारोबार जोरों पर है। इस कारोबार में लगे पत्थर चोर करोड़ों रुपये की कमाई कर रहे हैं। पत्थर तोड़कर बाजार में बेचे जाने से वन एवं पर्यावरण को काफी नुकसान हो रहा है। बावजूद इसके प्रशासन इस पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। पत्थर चोरों द्वारा अवैध रूप से पत्थर ढोने का काम सुबह-सुबह किया जाता है। अवैध खनन व ट्रांसपोर्टिंग के खिलाफ बनाई गई टीम निष्क्रिय साबित हो रही है। दो तीन मामलों को छोड़कर टीम द्वारा अवैध खनन पर नियंत्रण के लिए कोई खास पहल नहीं की गई है। केवल दिखावेबाजी के लिए छुटपुट खानापूर्ति की जाती है। इसकी खानापूरी के बाद टीम द्वारा इस दिशा में पहल नहीं की गई। जबकि पत्थर चोर इस धंधे में जोर शोर से लगे हुए हैं।जानकारी के अनुसार पत्थर का अवैध खनन जोरों पर, प्रशासन उदासीन रोजाना 80 से 100 ट्रैक्टर से पत्थर की ढुलाई की जा रही। अवैध पत्थर के कारोबार में लगे पत्थर चोर आर्थिक रूप से मजबूत हो चुके हैं तथा राजनीतिक रूप से भी अपनी पहुंच बनाए हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here