बारिश साबित हुई संजीवनी: बगरू कस्बे के कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने पर किसानों ने बुवाई का कार्य किया शुरू

0
233

महेश कुमावत/रितीक सिरोहिया

बगरू। मानसून की पहली बारिश से जिलेवासियों और आस पास के क्षेत्रों में गर्मी से मिली राहत, किसानों के मुरझाए चेहरे खिले। जिले में मानसून ने दस्तक दे दी है। रविवार की सुबह आठ बजे से लेकर शुरू हुई झमाझम बारिश दोपहर तक होती रही। दोपहर बाद रुक-रुक कर हो रही बारिश ने मौसम को खुशनुमा कर दिया। जहां एक ओर बारिश होने से भीषण गर्मी से जिले वासियों को राहत मिली वहीं दूसरी और बगरू के आस पास के क्षेत्रों में बरसात से किसानों के मुरझाए चेहरे भी खिल उठे। मानसून की पहली बारिश किसानों के लिए संजीविनी साबित हुई। कस्बे के कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश के कारण किसानों ने खरीफ की फसल का कार्य शुरू कर दिया है। पिछले कई दिनों से जिले के लोगों को मानसून आने का इंतजार था। शनिवार रात से बारिश होने का अंदेशा हो गया था। रात में जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई थी। रविवार सुबह आठ बजे से जिला मुख्यालय समेत आने वाले अलग-अलग क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हुई। अभी तक किसान भाई सिंचाई करके खरीफ फसल की बुवाई कर रहे थे। वर्षा से उन्हें विशेष राहत मिली है। अच्छी बारिश होने के सिंचाई का पैसा बच गया। उन्होंने फसलो बुवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here