रिपोर्ट बीएस बेनीवाल
शाहपुरा। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह रविवार रात को शाहपुरा शहर के हनुमंत निवास बाग में 64 वा जन्मदिवस व बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन मनाया गया। समारोह त्रिवेणी धाम के संत रामरिछापाल दास जी महाराज के सानिध्य में हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया थे। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री अरुण चतुर्वेदी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व चौमू के विधायक रामलाल शर्मा, अलवर के पूर्व यूआईटी चेयरमैन देवी सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, विराटनगर के पूर्व विधायक डॉ फूलचंद भिंडा, जमवारामगढ़ के पूर्व विधायक जगदीश नारायण मीणा, भाजपा प्रदेश मंत्री अशोक सैनी विशिष्ट अतिथि थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूनिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में ही कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार, स्वच्छ छवि के नेता है। इस कड़ी में शाहपुरा के पूर्व विधायक व पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह का नाम प्रथम नाम आता है। आज उनकी आवश्यकता शाहपुरा जनता को ही नहीं बल्कि उनका मार्गदर्शन की समूचे प्रदेश को आवश्यकता है। उन्होंने आने वाले 2023 में 2024 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा कर फिर से प्रदेश में कमल खिलाने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व चौमू के विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सर्व समाज को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। राव राजेंद्र सिंह हर वर्ग को साथ लेकर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करने वाले जनप्रतिनिधि रहे हैं। शाहपुरा का सर्वांगीण विकास व अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए फिर से राव राजेन्द्र सिंह को चुनने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के राज में अत्याचार, अन्याय का माहौल बना हुआ है। जिसे 2023 के चुनाव में कमल खिला कर कांग्रेस राज को उखाड़ फेंकना है। सिंह को पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़, जयपुर जिला प्रमुख रामा चोपड़ा सहित कई प्रदेश व केंद्र के भाजपा दिग्गज नेताओं ने दूरभाष पर जन्मदिन की बधाइयां दी। पूर्व मंत्री चतुर्वेदी ने शाहपुरा में पूर्व कैबिनेट मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि राव राजेंद्र सिंह जैसे स्वच्छ छवि व ईमानदार नेता बहुत कम मिलते हैं। राव राजेंद्र सिंह ने शाहपुरा के विकास में चार चांद लगाए जो आज साडे 3 साल में कांग्रेस सरकार उनको संभाल भी नहीं पा रही। उन्होंने आने वाले चुनाव में फिर से शाहपुरा में कमल खिला कर राव राजेंद्र सिंह को भारी मतों से विजय कराने का आह्वान किया।

जमारामगढ़ के पूर्व विधायक जगदीश नारायण मीणा, यूआईटी अलवर के पूर्व चेयरमैन देवी सिंह ने कहा कि रावराजेंद्र सिंह के नेतृत्व में विगत 15 साल में शाहपुरा के विकास में कोई कसर नहीं रही। अब आने वाले विधानसभा के चुनाव में फिर से इन्हें जीता कर शाहपुरा का सर्वांगीण विकास करवाना है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट भगवान सहाय बेनीवाल ने करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहकर राष्ट्रहित में भारतीय जनता पार्टी को पूरे प्रदेश में लाने का आह्वान किया। इससे पूर्व भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री बृजेश सोनी, राम सिंह बोबस्या, प्रभुदयाल जेवरिया, पूर्व प्रधान मंजू सैनी, राजवीर यादव, मनोहरपुर मंडल के अध्यक्ष राम प्रकाश नाई, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री गुड्डू सैनी ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर त्रिवेणी धाम के संत रामरिछापालदास महाराज ने कहा कि राव राजेंद्र सिंह सर्वगुण संपन्न जनसेवक है। ऐसे जनसेवक इस कलयुग में कम ही मिलते हैं। उन्होंने सिंह को दीर्घायु का आशीर्वाद दिया। व इसी तरह जन सेवा में समर्पित रहने के लिए कहा। कार्यक्रम में भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री राजकुमार देवायुष सिंह, भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गणपत वर्मा, भाजपा एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट भगवान सहाय बेनीवाल, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष कैलाश ताखर, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भगवान सहाय शर्मा, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौरव यादव, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आरती सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सत्तार खान , एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेंद्र पाल मीणा, रानी रत्नाकुमारी, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष संतोष माधानी, जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र यादव, मंजू सैनी, जिला मंत्री रविश खटाणा, जिला मीडिया प्रभारी सुभाष जोशी, सुनील बिहाजर, केशव अलग, ओमप्रकाश भड़ाना, घासीपुरा जीएसएस के अध्यक्ष शेर सिंह शेखावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष घीसा सिंह शेखावत, एससी मोर्चा जिला महामंत्री बद्री प्रसाद चौहान, पावटा नगर पालिका के चेयरमैन, पावटा पंचायत समिति के प्रधान, शाहपुरा नगर पालिका के पार्षद,

शाहपुरा पंचायत समिति के सदस्य, जिला पार्षद, भाजपा जिला महामंत्री सुरेंद्र सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष एससी मोर्चा ईश्वरलाल कुलदीप, बलराम जोशी, नाथू लाल शर्मा, कल्याण बक्स गुर्जर, पूर्व उप प्रधान शंकर लाल यादव, पूर्व प्रधान मामराज शर्मा, पूर्व प्रधान रघुवीर सिंह चौधरी, खेजरोली मंडल अध्यक्ष अर्जुन लाल यादव, अमरसर मंडल अध्यक्ष, बाबूलाल कुमावत, शाहपुरा शहर मंडल अध्यक्ष महेश मित्तल, शाहपुरा देहात मंडल अध्यक्ष मोहनलाल गुर्जर, मनोहरपुर मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद नाई, ओमप्रकाश पटवा, ग्यारसी लाल कुमावत, मामराज पूरी, पूरणमल बेनीवाल, राधेश्याम नवरंग, बंशीधर यादव, गिरधारी लाल मीणा, फूलचंद बड़बड़वाल, मालीराम गुर्जर, हनुमान सहाय रुंडला, रवि नैनावत, महेश पारीक, प्रह्लाद गुर्जर, नंदलाल गुर्जर, लक्ष्मण मोहनपुरिया, आनंद मिश्रा, उपेंद्र आत्रेय, बसंत पंच, राहुल मिश्रा, किशन जिंदल, पप्पू राम अवतार असवाल, सहित शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के 217 बूथ कार्यकर्ता, पदाधिकारी व शाहपुरा, विराटनगर, जमवारामगढ़, आमेर, कोटपूतली, बानसूर, गोविंदगढ़, चोमू झोटवाड़ा आदि विधानसभाओं के जनप्रतिनिधियों, अतिथियों ने भाग लेकर सिंह को जन्मदिन की बधाई दी।
