शाहपुरा के महाराजा एवं पूर्व मंत्री स्व.रावधीर सिंह की 48वीं पुण्यतिथि पर कई धार्मिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

0
186

शाहपुरा/बीएल बेनिवाल। शहर में स्थित हनुमंत निवास बाग में राजस्थान विधानसभा के पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह के पिता शाहपुरा के पूर्व महाराजा व पूर्व मंत्री राव धीर सिंह की 48 वी पुण्यतिथि स्व. रावधीर सिंह स्मृति सेवा मंडल के तत्वावधान में कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रवचन देते हुए त्रिवेणी धाम के संत रामरिछपाल दास जी महाराज ने कहा कि आत्मा, परमात्मा व महात्मा सब ईश्वर के अंश है। मनुष्य अपना शरीर छोड़ने के बाद भी उसकी आत्मा सृष्टि में विचरण करती है। उन्होंने कहा कि राव धीर सिंह ने अपने जीवन काल में कई कीर्तिमान स्थापित किए थे। जिनकी बदौलत आज लोगों ने याद करते हैं। आज उनके सुपुत्र राव राजेंद्र सिंह उनके पद चिन्हों पर चलते हुए जनता की सेवा में अग्रसर है। उन्होंने राव राजेंद्र सी सिंह को आशीर्वाद देते हुए कहा कि इसी तरह जन सेवा में सदैव के आगे रहे। इससे पुण्य आत्माएं प्रसन्न होती है। भजनों का हुआ कार्यक्रम.. इससे पूर्व भजनों का कार्यक्रम किया गया। जिस में सेवानिवृत्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कल्याण बक्स गुर्जर, बाला सहाय बुनकर, प्रभु दयाल जेवरिया आदि ने धार्मिक भजन सुनाए। इसके बाद पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर शाहपुरा के पूर्व महाराजा रामवीर सिंह के चित्र पर भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री देवायुष सिंह, दिलीप सिंह बन्ना, भाजपा एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट भगवान सहाय बेनीवाल, शाहपुरा की पूर्व प्रधान मंजू सैनी, नाथू लाल शर्मा, बलराम जोशी,किसान मोर्चा के प्रदेशमंत्री गुड्डू सैनी, महेश पारीक, शाहपुरा भाजपा के मंडल अध्यक्ष महेश मित्तल, मनोहरपुर मंडल अध्यक्ष रामप्रकाश नाई, अमरसर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत, अर्जुन लाल यादव, मुकेश शर्मा, भगवान सिंह शेखावत, घासीपुरा जीएसएस के अध्यक्ष शेर सिंह शेखावत, बलराम जोशी, पवन शर्मा, रूमा शेखावत, नीरज गोरा, मामराजपुरी, भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष संतोष माधानी, नंदलाल गुर्जर, श्रीराम गुर्जर, पूर्व उप प्रधान शंकर यादव, रामवतार गुर्जर, केशव अलग, ओबीसी मोर्चा के जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश भडाणा, रामअवतार असवाल, बसंत पंच, एडवोकेट उपेंद्र आत्रेय, रामचंद्र यादव, सुनील बिहाजर, पवन जोशी, मालीराम सैनी, रामचंद्र बुनकर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। रावधीर सिंह स्मृति मंडल की हुई बैठक इस मौके पर स्वर्गीय राव धीर सिंह स्मृति मंडल के पदाधिकारियों की बैठक अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद योगी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें आए हुए का वार्षिक द्वारा प्रस्तुत किया गया। बैठक में मंडल महामंत्री दयाशंकर शुक्ल, कोषाध्यक्ष वैद्य शंकर लाल शर्मा, उपाध्यक्ष श्याम सुंदर राज जोशी, सुंदरलाल पलसानिया, एडवोकेट कैलाश बुनकर, आशीष माऊरामका, भेरूलाल पलसानिया, गणपत लाल पलसानिया सहित कई सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here