
दूदू/मुकेश कुमार। एसडीआरएफ राजस्थान सेनानायक पंकज चौधरी ने वर्तमान मानसून सत्र के मध्य नजर आनासागर झील अजमेर में फ्लड रेस्क्यू लाइव डेमो व आपदा राहत उपकरण प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। बुधवार को सुबह 8 बजे एसडीआरएफ राजस्थान सेनानायक पंकज चौधरी आईपीएस, छवी शर्मा, सीओ सर्किल अजमेर, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया स्थानीय नागरिक गणों की उपस्थिति में वर्तमान मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर ई कंपनी एसडीआरएफ अजमेर के जवानों द्वारा बाढ़ के समय आनासागर जेल में फंसे लोगों को किस प्रकार बचाया जाए इसका जीवंत प्रदर्शन किया गया।

डेमो के दौरान अतिवृष्टि के कारण एक गांव टापू में तब्दील हो जाने पर उसमें फंसे लोगों को किस प्रकार किनारे लाया जाता है उसका प्रदर्शन किया गया और आमजन को बाढ़ बचाव संबंधित जानकारियां दी गई। इसके पश्चात ई कंपनी एसडीआरएफ मुख्यालय नारेली का विजिट किया गया। आपदा बचाव राहत उपकरण प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया एवं कंपनी मुख्यालय पर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों की संपर्क सभा का आयोजन किया गया। कंपनी प्रभारी करणी सिंह कंपनी कमांडर ने वर्तमान मानसून सत्र से संबंधित देश की टीमों की तैयारियों की जानकारी दी गई।
