
दूदू/म़माणा/विजय मीणा। मुख्यमंत्री सलाहकार व दूदू विधायक बाबूलाल नागर के अथक प्रयासों से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट भाषण 2022-23 में वित्त विनियोग विधेयक चर्चा के बिंदु संख्या 5 की क्रम संख्या 3 में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र साखुन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत किए जाने की 21 मार्च 2022 को घोषणा की थी। इसकी पालना में 19 मई 2022 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साखुन में नवीन स्वीकृत पदों की स्वीकृति राजस्थान सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य (ग्रुप 2 )विभाग ने जारी की है। दूदू विधायक की अनुशंसा वह प्रस्ताव पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साखुन में नवीन पदों की स्वीकृति जारी की है ।जिसमें कनिष्ठ विशेषज्ञ दो पद ,वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी एक पद ,चिकित्सा अधिकारी एक पद, नर्स ग्रेड द्वितीय पाच पद, सहायक रेडियोग्राफर एक पद ,कनिष्ठ/वरिष्ठ सहायक एक पद, मशीन विद मैन एक पद ,वार्ड बॉय दो पद और सफाई कर्मचारी एक पद सहित नवीन 15 पदों की स्वीकृति जारी की गई है। इसी तरह अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साखुन में वर्तमान एवं नवीन पदों सहित कुल 23 पदों का स्टाफ जनता को अपनी सेवाएं देगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवीन पदों की स्वीकृति कराने पर साखुन सरपंच, वरिष्ठ कांग्रेसी चंदन खां,गणेश खोजी, गौरी शंकर मीणा, पंचायत समिति सदस्य सद्दीक खांन, राजकुमार सहित क्षेत्र के लोगों ने दूदू विधायक बाबूलाल नागर का आभार व्यक्त किया है।