
नई दिल्ली। केंद्रीय संस्कृति एवं संसदीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ऐतिहासिक धरोहर पुराना क़िला में आगामी विश्व योग दिवस के काउंटडाउन में संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित योगोत्सव समारोह में भाग लिया। मंत्री मेघवाल ने बताया कि योग सदियों से भारत की संस्कृति और जीवन शैली का हिस्सा रहा है। जिसके चमत्कारिक फायदे देखकर आज पूरे विश्व ने अपना लिया है।