
दूदू/मुकेश कुमार। मोजमाबाद पंचायत समिति क्षेत्र के सांवली ,रामपुरा भुरटिया बिहारीपुरा और घमाणा ग्रामों में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामेश्वर कडवा के सानिध्य में मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दूदू में हो रहे किसान सम्मेलन के बारे में कार्यकर्ताओं से चर्चा की व आने का संकल्प दिलाया। किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व सरपंच अर्जुन लाल जी बूरडक , मोजमाबाद उप प्रधान रामधनजी अहलावत, अध्यक्ष, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अखेराम चौधरी ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवकरन गुर्जर, किसान मोर्चा मंडल महामंत्री भंवर लाल डूडी प्रवक्ता रामधन बंबोरिया आदि उपस्थित रहे। किसानों से सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में आने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री किसान मोर्चा घासीराम चोपड़ा, बिहारीपुरा से पांचू राम नेहरा, बिहारीपुरा पंचायत समिति सदस्य घासीराम जी मीणा, आदि ने क्षेत्रों में किसानों को ज्यादा से ज्यादा कार्यक्रम में आने का संकल्प दिलाया।