
सवाईमाधोपुर/मुकेश कुमार। अखिल भारतीय रैगर महासभा सवाई माधोपुर के तत्वाधान में रेगर समाज का सामूहिक सम्मेलन उत्सव मैरिज गार्डन हाउसिंग बोर्ड रोड सवाई माधोपुर में संपन्न हुआ। जिसमें 10 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। बारात की चढ़ाई प्रातः 8 बजे पंचमुखी बालाजी से आरम्भ हुई। इसके बाद बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि माननीय टी आर वर्मा सेवानिवृत्त आईएएस अध्यक्ष रैगर छात्रावास प्रबन्ध समिति, कार्यकम अध्यक्ष, दमयन्ती बाकोलिया, विशिष्ट अतिथि विमल महावर सभापति नगर परिषद सवाई माधोपुर,सुमित जैलिया प्रदेशाध्यक्ष यूथ इंटक ,सरपंच हनुमान मीना, महेश रैगर सलेमपुर, शिवजीराम भोला उमरी,पंचायत समिति सदस्य कजोड़मल रैगर, शिवदयाल हिंडोनिया, पार्षद गण पुरुषोत्तम जौंलिया, पुष्पा सालोदिया, कमलेश सिरोहिया, रामसहाय गुसाईवाल, सजंय शर्मा, केशरलाल बंसीवाल पूर्व जिलाध्यक्ष ने किया। ततपश्चात अतिथिगणों का सम्मान सम्मेलन समिति के संरक्षक रामदयाल वर्मा, सयोजक नेमराज बाकोलिया, दीनदयाल तसीवाल,अध्यक्ष रमेश चंद गुसाई वाल, उपाध्यक्ष केदारलाल ढिंढोरिया, सचिव राजकुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष जियाराम वर्मा, बरधी चंद तगाया, गेंदालाल फुलवारिया,मथुरालाल जाबडोलिया, प्रहलाद फुलवारिया, रामसहाय फुलवारिया अतिथियों के माल्यापर्ण साफा बंधवाकर मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया। तत्पश्चात प्रात 10 बजे आचार्य श्री हरिराम कूटका, प्रहलाद लाखनपुर द्वारा परिग्रहण संस्कार कार्य पूरा करवाया गया। इसके बाद भामाशाह सम्मेलन समिति के पदाधिकारियों का सम्मा किया गया। इस अवसर पर महासभा के कई पदाधिकारीगण जिला उपाध्यक्ष चिरंजीलाल रेगर, रामसहाय फुलवारिया, जिला महासचिव मुरारीलाल नोगिया,कोषाध्यक्ष रामसहाय बाकोलिया ,संगठन सचिव हजारीलाल जाबडोलिया,ओम प्रकाश सेवलिया,अम्बालाल हिंडोनिया, बृजलाल जलुथरिया, अरविंद फुलवारिया, ब्लॉक अध्यक्ष बोंली भगवानसहाय गुंसारिया, अध्यक्ष चौथ का बरवाड़ा रामफूल फुलवारिया, ब्लॉक अध्यक्ष मलारना डूंगर कजोड़मल नोगिया,ब्लॉक अध्यक्ष गंगापुर सिटी शिवजीराम उमरी अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि टी आर वर्मा ने सम्बोधित करते हुए समाज मे सामाजिक सरोकार, राजनीतिक एकता,शैक्षणिक उत्थान पर जोर दिया गया साथ संपादक श्री नेमराज बाकोलिया द्वारा लिखित रेगर स्मारिका का विमोचन किया सभापति विमलचन्द महावर ने रैगर छात्रावास के सामने के रोड के निर्माण की घोषणा की गई। अंत मे अतिथियो द्वारा जोड़ो को आशीर्वाद प्रदान कर विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया।