मनरेगा श्रमिकों ने प्रशासन के खिलाफ जताया रोष,तीन मनरेगा कार्यस्थलों से श्रमिक बिना हाजिरी के बेरिंग लौट रहे हैं,ग्राम पंचायत पहाड़िया का है मामला

0
332

फागी/रामबिलास जोशी। उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत पहाड़िया में मीणा की ढाणी के पास चल रहा मनरेगा कार्य स्थल पर मोबाइल सिस्टम ऐप द्वारा श्रमिकों की हाजरी दर्ज नहीं होने की वजह से रविवार को श्रमिकों का गुस्सा फूट पड़ा और श्रमिक एक साथ मिलकर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रोष जताया गया। श्रमिकों के विरोध के समाचार मिलते ही पहाड़िया ग्राम पंचायत की सरपंच राम अवतार शर्मा मौके पर पहुंचे और श्रमिकों से वार्ता करते हुए श्रमिकों को समझा कर मामला शांत किया गया। मनरेगा श्रमिकों ने बताया कि मदन मीणा की ढाणी से श्मशानघाट तक और घासी मीणा की ढाणी ग्रेवल सडक कार्य स्थल पर मेट के द्वारा मोबाइल मॉनिटरिंग ऐप से श्रमिकों की कार्यस्थल पर जब हाजिरी ली जाती है तो मनरेगा श्रमिकों की हाजरी दर्ज नहीं होती है। श्रमिकों के द्वारा सुबह 7 बजे से लेकर 12 बजे तक तेजधूप में कार्यस्थल पर कार्य करने के बावजूद भी पिछले 4 दिनों से श्रमिकों की कार्यस्थल पर हाजिरी नहीं होने की वजह से श्रमिकों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। इसको लेकर श्रमिकों के द्वारा कई बार पंचायत समिति प्रशासन को अवगत करवाने के बावजूद भी श्रमिकों की हाजरी की समस्या पिछले 4 दिनों से जस की तस बनी हुई है। जिसके चलते मनरेगा श्रमिकों में प्रशासन के खिलाफ व्याप्त रोष है। जानकारी के अनुसार पहाड़िया ग्राम पंचायत के क्षेत्र मदन मीणा की ढाणी से लेकर श्मशानघाट कार्यस्थल पर 42 और घासी मीणा की ढाणी ग्रेवल सडक कार्य पर 56 व मनरेगा ग्रेवल सड़क निर्माण कार्य गुर्जरों की ढाणी से वाटिका डामर सड़क की ओर कार्यस्थल पर 48 श्रमिकों के नाम मस्टरोल में है। इस बारे में ग्राम पंचायत पहाड़िया सरपंच रामअवतार शर्मा ने बताया कि श्रमिकों की हाजरी की समस्या को लेकर विवाह के उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here