सभी पुलिस सुरक्षा सखी को अपने दायित्व का निर्वहन ईमानदारी से करना चाहिए- पुलिस उप निरीक्षक राधेश्याम

0
341

फागी/रामबिलास जोशी। उपखंड मुख्यालय के जयपुर भीलवाड़ा मेगा हाईवे पर संचालित पंचायत समिति परिसर में बने सभा भवन में गुरुवार राजस्थान सरकार ने महिला सुरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के उद्देश्य को लेकर को पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर नियुक्त की गई पुलिस सुरक्षा सखी का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ फागी पंचायत समिति के विकास अधिकारी नारायण सिंह एवं फागी थाना के उप पुलिस निरीक्षक राधेश्याम ने सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। पेपर उपस्थित पुलिस महिला सुरक्षा सखियों को संबोधित करते हुए फागी थाना पुलिस उप निरीक्षक राधेश्याम ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर नियुक्त की गई पुलिस महिला सुरक्षा सखियों को अपने दायित्व को निर्माण करने में पूर्ण ईमानदारी से काम करना चाहिए।

सभी सखियों को गांव में महिलाओं के साथ होने वाली अप्रिय घटना, छेड़छाड़, कानून व्यवस्था,सहित महिला सुरक्षा से संबंधित मामलों सूचना संबंधित अधिकारी को देवें तथा महिलाओं की सुरक्षा एवं देखभाल का दायित्व ईमानदारी से निभाने की अपील की। इस मौके पर फागी पंचायत समिति के विकास अधिकारी नारायण सिंह, महिला कांस्टेबल सरोज, ब्लॉक परियोजना प्रबंधक अशोक शर्मा, एरिया कोर्डिनेटर ललिता मीणा, पूजा वर्मा, पिंकी बेरवा, सपना राजपूत सहित अनेक जागरूक महिलाओं ने फागी थाना क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों की समस्त सुरक्षा सखियों को महिलाओं की सुरक्षा के बारे में अपने अधिकार व कानून संबंधी जानकारी देते हुए महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर कमी आने की बात कहते हुए बाल विवाह रोकने में अपनी अहम भूमिका निभाने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here