
चौमूं/मुकेश कुमार। स्वामी आत्मा राम लक्ष्य संस्थान ,करोलबाग दिल्ली के सदस्यों द्वारा सड़क हादसे में घायलों की घर जाकर कुशल क्षेम पूछी गयी। साथ ही परिजनों को 1.92 लाख रुपये के चेक दिए गए। जिनमे 50 हजार का चेक ढोढसर निवासी मृतका सुगना देवी की पुत्री संतोष के नाम दिया गया। इस दौरान अध्यक्ष व पूर्व महापौर योगेंद्र कुमार चांदोलिया, महा मंत्री आत्मा राम गुसाईवाल, कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र चांदोलिया, अखिल भारतीय रेगर महा सभा के महामंत्री खूब राम सबलानिया, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामावतार कुलदीप, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेश कुमार जाजोरिया, राष्ट्रीय उप सचिव आचार्य अनिल के शास्त्री, राष्ट्रीय महा सचिव सुरेंद्र जलुथरिया, केवल राम,

दीपक दोतनिया, अखिल भारतीय रेगर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस के मोहनपुरिया, प्रदेश अध्यक्ष जगदीश महोलिया, कृष्ण कुमार बेनीवाल, अशोक रछोया, मौजूद रहे। मृतकों के परिवार से मिलने आने वालो में मौजमाबाद प्रधान उगन्ता सोकरिया, महला सरपँच राजकुमार जाजोरिया , जयपुर जिला प्रमुख रमा चोपड़ा, प्रधान खाटूश्याम जी ममता मुंडोतिया, विधायक प्रत्यासी शाहपुरा मनीष यादव, अम्बेडकर युवा विकास समिति अनन्त पुरा चिमनपुरा, सामाजिक कार्यकर्ता पी सी बलाई गोविंदगढ़, शिव धारा हॉस्पिटल चोमू डॉ रामनारायण यादव, पंचायत समिति सदस्य महेश यादव तथा अन्य कई समाज सेवको द्वारा मृतकों के घर पहुँचकर ढांढस बंधाया।