दूदू के पूर्व विधायक जयकृष्ण तोषावडा का निधन

0
486

दूदू/मुकेश कुमार। दूदू विधानसभा के पूर्व विधायक कांग्रेस पार्टी के जयकृष्ण तोषावडा का 19 मई 2022 गुरुवार को दोपहर 3 बजे निधन हो गया। पूर्व विधायक के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। जयकृष्ण तोषावडा का जन्म 1 जुलाई 1935 को फागी तहसील के ग्राम मंडावरी जिला जयपुर में हुआ था। 19 मई 2022 को अपने निवास स्थान वसुंधरा कॉलोनी गोपालपुरा मोड़ टोंक रोड जयपुर में अंतिम सांस ली। तोषावडा सन् 1972 से 1977 विधानसभा क्षेत्र फागी एवं दूसरी बार सन् 1985 से 1989 तक विधानसभा क्षेत्र दूदू कांग्रेस पार्टी से राजस्थान विधानसभा “ए” के सदस्य रह रहे हैं। पूर्व विधायक जय कृष्ण तोषावडा का अंतिम संस्कार शुक्रवार 20 मई 2022 को सुबह 8 बजे लालकोठी मोक्षधाम में किया जाएगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here