
जयपुर/मुकेश कुमार। रेवाड़ी में हुए सड़क हादसे में एक परिवार के 5 लोगों की मृत्यु होजने के बाद सामोद कस्बे में शौक की लहर छा गई थी। सभी मृतक शवों का अंतिम संस्कार 17 मई को ही सामोद कस्बे में कर दिया गया था। अंतिम संस्कार में सैकड़ों लोग ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। बी एल नवल आईएएस सेवानिवृत एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय रैगर महासभा, हनुमान सुकरिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, खुबराम सबलानिया राष्ट्रीय महासचिव,हरिनारायण मौर्य राष्ट्रीय प्रचार प्रसार सचिव, खेमराज अटल राष्ट्रीय प्रचार प्रसार सचिव, भंवर लाल गुसाईवाल, राष्ट्रीय उप सचिव, रामावतार कुलदीप राष्ट्रीय सदस्य कार्यकारणी, मुकेश कुमार पत्रकार पूर्व राष्ट्रीय प्रचार प्रसार सचिव, डॉ दशरथ हिंगोनिया प्रदेशाध्यक्ष एपीआई, छीतर मल दरिया पूर्व उप सचिव सहित 25-30 समाज लोग पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बी एल नवल के नेतृत्व में सामोद जाकर घायल लोगों से मिलकर ढाढस बंधवाया।
इस अवसर पर चौमू विधायक रामलाल शर्मा, पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी ने परिजनों से मिलकर मदद करने का आश्वासन दिया। गोरधन लाल पिगोंलिया की सन् 1999 में मृत्यु हो जाने के पश्चात विपरीत परिस्थितियों के कारण अब 15 मई22 को परिवार वाले अस्थि विसर्जन कर वापस सामोद लोटते समय आज सुबह 6 बजे बावल हरियाणा में दुर्घटनाग्रस्त।मृतक गोरधन की पत्नी मोहरी देवी व दो पुत्र मालू राम व महेंद्र तथा पुत्री सुगना व एक बालक की मौके पर ही मौत हो जाने व अन्य लोगों के घायल करीब 6 बजे सड़क हादसे में बहुत खूब घटना की सूचना पर गांव में मातम फैल गया था। दुर्घटना में दो सगे भाई, मां, बहिन, एक बालक की मृत्यु हो गई। मृतक मालूराम रैगर, महेंद्र रैगर, आशीष , सुगना देवी, भोरी देवी की मौत हो गई। गंभीर घायल कैलाश, बीना देवी, गीता देवी, मंगली देवी, बनवारी लाल, संतोष कुमारी, अंकित, राजा, वीरेंद्र, उर्मिला डुग्गु, गुड़िया हो गए थे। हादसे में हुए सभी घायलों का चोमू की निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था जिन्हें छुट्टी देकर घर भेज दिया गया
