आमजन की सेवा करना ही रामजन मंडल का उद्देश्य- स्वामी भगवान दास महाराज

0
285

जयपुर/मुकेश कुमार। श्री राम जन मंडल के संस्थापक धर्माचार्य स्वामी जीवाराम जी महाराज ने समाज में फैली हुई कुरीतियां को दूर करने के लिए सत्संग भजनों के माध्यम से दूर करने का प्रयास किया। श्री राम जन मंडल के संचालक स्वामी भगवान दास महाराज ने आर आर पत्रिका टीवी के साथ विशेष भेंट वार्ता कर बताया की आज भी श्री रामजन मंडल गांव गांव जाकर सत्संग भजनों, वाणिया,के माध्यम से समाज में रूढ़िवादी परंपराओं, पाखंडवाद को छोड़ने शिक्षा की ओर बढ़ावा देने का काम पूर्ण लग्न से कार्य कर रहे है। श्री राम जन मंडल के सभी संतमहात्मा दहेज प्रथा के कठोर विरोधी हैं रैगर समाज में व्याप्त बुराइयों को खात्मा करने के लिए गांव गांव जाकर समाज को प्रेरित करती है धर्माचार्य स्वामी जीवाराम जी महाराज के गांव भावपुरा में विशाल मंदिर का निर्माण करना प्रस्तावित हैं। धर्माचार्य जीवाराम जी के देव लोगन हो जाने के बाद गादीपति स्वामी श्री रूप दास जी महाराज बने उन्होंने धर्माचार्य जीवाराम जी महाराज के अधूरे कार्य को पूरा करने का भरपूर प्रयास किया टोंक जिले के डिग्गी कस्बे में रेगर समाज की विशाल धर्मशाला का कार्य निर्माण करवाया। आश्रम में धर्माचार्य जीवाराम जी महाराज, स्वामी रूप दास महाराज की मूर्ति की स्थापना करना भी समाज ने सोच रखी है। रैगर समाज का विकास करना ही श्रीराम जन मण्डल का देहय हैं। धर्माचार्य स्वामी जीवाराम महाराज का सपना भी साकार होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here