
दूदू/मुकेश कुमार। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को दूदू में पुलिया नीचे मंडल महामंत्री अवदेश शर्मा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने दुष्कर्म के आरोप में फंसे पीसीसी सदस्य रोहित जोशी की गिरफ्तारी की मांग की गई। प्रदर्शन कर रहे भाजपाइयों ने राजस्थान सरकार के मंत्री महेश जोशी के पद से इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन में शामिल युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय दिलाने की मांग उठाई। इस दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा कैबिनेट मंत्री महेश जोशी का पुतला फूंक ते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा अध्यक्ष कृष्ण वीर सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष विश्राम जाजुन्दा, विशाल पारीक, भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री दीपक सिंह, भाजपा नेता पुरुषोत्तम स्वामी सहित सैकड़ों भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए।