
दूदू/मुकेश कुमार। अवानियां पंचायत क्षेत्र स्थित नारायण धाम गौशाला में सोमवार को गौ भक्तों ने गायों को हरा चारा व गुड़ खिलाकर गौ सेवा करने का संकल्प किया। इस दौरान गो भक्तों ने गौ माता की पूजा अर्चना कर परिवार व क्षेत्र में खुशहाली की कामना की गई। इस मौके पर निशा शर्मा, संतरा गोरा, सुनीता सैनी, विक्रम राज शर्मा, रमेश कुमार पारीक आदि ने गौ माता को गुड़ खिलाया। गो भक्तों ने प्रतिदिन गौ सेवा करने का आव्हान किया। गौ सेवक निशा शर्मा ने इस मौके पर कहा कि गौमाता में लक्ष्मी का वास होता है। गौ सेवा करने से मनुष्य के सभी पाप धूल जाते हैं। गौ सेवा करने से मनुष्य के मन को आत्मिक शांति भी मिलती है, परिवार में खुशहाली को बढ़ावा मिलता है।