कर्मचारियों के अधिवेशन में उमड़ा सैलाब

0
198

जयपुर/संवाददाता राकेश कुमार। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत का जिला अधिवेशन स्थानीय राजमाता धर्मशाला में प्रदेशाध्यक्ष केशऱ सिंह चंपावत के मुख्य अतिथि में आयोजित हुआ। अधिवेशन के संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर उदय सिंह डिंगार ने बताया कि कर्मचारियों के अधिवेशन में नियमित एवं मानदेय कर्मियों की भारी संख्या में कार्मिक पहुंचे ,जिससे कर्मचारियों का बहुत बड़ा शक्ति प्रदर्शन साबित हुआ। अधिवेशन में महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष केशर सिंह चंपावत ने संबोधित करते हुए कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को सरकार के समक्ष रखने का भरोसा दिलाया। महामंत्री जगेश्वर शर्मा ने एकीकृत महासंघ की विभिन्न कार्यप्रणाली से अवगत करवाया। इस मौके पर महासंघ के संरक्षक गजेंद्र सिंह राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेश पंड्या ,प्रदेश प्रवक्ता महेश सैनी, जोधपुर जिला अध्यक्ष जसवंत सिंह भाटी पाली जिला अध्यक्ष जयनारायण गुलेचा आदि ने भी कर्मचारियों की मांगें रखी ।सम्मेलन के संयोजक एवं अधिवेशन प्रभारी डॉ उदय सिंह डिगांर ने सभी केडर्स की विभिन्न मांगों को रखते हुए एकजुट होकर बहुत बड़ा आंदोलन करने की आवश्यकता जताई।

इस अवसर पर एकीकृत महासंघ के जिला अध्यक्ष अनूप सिंह सोलंकी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष जीवन दान चारण, प्रदेश प्रचार मंत्री वीसा राम मेघवाल, जिला मंत्री अरविंद प्रजापति, कार्यालय मंत्री हरीश कुमार सगरवंशी, उपाध्यक्ष प्रभु सिंह जोधा , रामजी लाल मीणा ,मोहन मेघवाल, हरजीराम गाडोलिया ,जुझार सिंह , समेत विभिन्न संघों के पदाधिकारियों ने संबोधित किया। अधिवेशन में समग्र शिक्षक संघ की ओर से मांगीलाल परमार, प्रबोधक संघ की ओर से गणपतसिंह नागणी ,शिक्षाकर्मी संघ से छोगा राम चौहान, पेरा टीचर संघ से नारायण कोली, नर्सेज यूनियन से प्रभु सिंह जोधा ,लेब टेक्नीशियन संघ के सोहनसिंह देवड़ा, सहायक कर्मचारी संघ से अरविंद प्रजापति, मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना से नारायण मेघवाल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संघ से देवी देवासी, कुक हेल्पर सघं से रेखा रावल ,पंचायत सहायक संघ से चंद्रपाल सिंह आदि ने विचार रखे। यह जानकारी राजस्थान समग्र शिक्षक संघ के जिला संगठन मंत्री रतनलाल सामोता ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here