कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

0
175

झोटवाड़ा। श्रीदक्षिण मूखी बालाजी मंदिर हाथोज धाम में परम श्रद्वेय स्व. सुशीला देवी मंगलहारा की प्रथम पुण्य तिथि पर श्रीमद भागवत कथा ज्ञानयज्ञ सप्ताह का शुभारम्भ बाल मुकुन्दाचार्य महाराज के सानिध्य में सोमवार से किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में बालाजी मंदिर से भव्य कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं शामिल थी। बालाजी मंदिर से प्रारम्भ होकर कलश यात्रा आसपास के क्षेत्र में भ्रमण करने के बाद पुनः मंदिर में पहुंची। कलश यात्रा पर लोगों द्वारा पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। भागवत कथा में अयोध्या धाम से पधारे महन्त गणेश दास महाराज ने प्रथम दिन में भागवत पोथी पूजन, परीक्षित जन्म व भागवत महातम की कथा का वाचन करते हुए कई मधुर भजन सुनाए । जिन पर महिलाओं ने मंत्र मुग्ध होकर नृत्य किया। कथा वाचक ने कहा कि भागवत कोई पोथी • नहीं बल्कि भगवान कृष्ण साक्षात विग्रह है।

भागवत कथा को नियमित सुनने से मनुष्य के सभी दुख दर्द व पाप दूर हो जाते है। मनुष्य के जीवन में सुख दुख का परस्पर आना जाना लगा रहता है। मनुष्य को जीवन में दुखों से घबराना नहीं चाहिए, परमात्मा का स्मरण सत्संग करना रहे तो सभी दुख दूर हो जाते हैं। मनुष्य सिर्फ दुख के समय में ही परमात्मा को याद करता है अगर हम सुख में भी परमात्मा को निरंतर याद करते रहे तो हमारे जीवन काल से दुख दूर रहेंगे। कलियुग में राम का नाम ही आधार है। कार्यक्रम के अंत में आरती व प्रसाद का वितरण किया गया। भागवत कथा का समापन 2 मई को होगा। कार्यक्रम में मुख्य आयोजक पं. गोविंद नारायण भातरा रेनवाल, धन्नादास महाराज व जितेन्द्र सिंह निर्माण रहे। कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here