जाजोरिया बने तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष।

1
362

दूदू।

मुकेश कुमार।

आज दिनांक 22 /4 /2022 को राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष के निर्देशानुसार पंचायत समिति दूदू कार्यकारिणी का गठन निर्वाचन अधिकारी श्री राम गुप्ता कमल किशोर शर्मा सहायक निर्वाचन अधिकारी के सानिध्य में जिसमें सभी पदों का चयन निर्विरोध सर्वसम्मति से हुआ।

दूध संघ के अध्यक्ष तीसरी बार श्री सत्यनारायण जाजोरिया जी को उनके व्यवहार कार्य के प्रति समर्पण नेतृत्व क्षमता सहयोग की भावना को देखते हुए चुना गया। साथ ही कोषाध्यक्ष मंत्री मोतीलाल शर्मा सदस्य सुरेश भाटी वेद प्रकाश पारीक रामेश्वर नावरिया जिला प्रतिनिधि कुंज बिहारी शर्मा शंकर संरक्षक श्री वीरेंद्र सिंह राठौड़ को सर्वसम्मति से चुना गया।
निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारियों द्वारा पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
सभी का माला पहना साफा बंधवा कर स्वागत सत्कार किया गया।

अध्यक्ष श्री सत्यनारायण जाजोरिया ने सभी का आभार प्रकट किया और विश्वास दिलाया की संगठन और कर्मचारियों के हित के लिए निडर होकर कार्य करते रहेंगे सभी का सहयोग करते रहेंगे किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे संघ के प्रति समर्पण की भावना रखते हुए कार्य करने का विश्वास दिलाया।

1 COMMENT

  1. बहुत सुंदर बहुत बढ़िया बहुत अच्छा बहुत शानदार बधाई हो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here