महलां में भारतीय जनता युवा मोर्चा का हस्ताक्षर अभियान, भर्ती परीक्षाओं में धांधली की जांच की उठाई मांग

0
253

कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजयुमो का हल्लाबोल

दूदू। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रीट भर्ती परीक्षा में धांधली और बेरोजगारी भत्ता देने को लेकर प्रदेश भर में हस्ताक्षर अभियान छेड़ा हुआ है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रीट भर्ती परीक्षा में धांधली और बेरोजगारी भत्ता देने को लेकर प्रदेश भर में हस्ताक्षर अभियान छेड़ा हुआ है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल दूदू पूरब द्वारा गुरुवार 10 बजे मौजमाबाद पंचायत समिति क्षेत्र के महलां कस्बे में हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की गई। भाजपा युवा मोर्चा मंडल दूदू पूरब के अध्यक्ष जगन चोपड़ा ने बताया कि इस अभियान के तहत प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार को जड़ से उखाड़ने का संकल्प लिया गया है। चोपड़ा ने बताया कि रीट भर्ती परीक्षा में धांधली और बेरोजगारों को भत्ता नहीं मिलने को लेकर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने प्रदेश भर में हस्ताक्षर अभियान चलाया है। साथ ही इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भर्ती परीक्षाओं में धांधली की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। गौरतलब है कि मौजमाबाद पंचायत समिति, दूदू पंचायत समिति क्षेत्रों में भी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ और मंडल स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर विरोध दर्ज करा रहे है। महलां के बालाजी मंदिर में हुए इस हस्ताक्षर अभियान के दौरान भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष जितेंद्र कुमावत, प्रभु जांगिड़, पंचायत समिति सदस्य नेमीचंद कुमावत, हनुमान सहाय जाजोरिया, विजय शर्मा बागड़ा, अजीत खारोल, मनोज शर्मा, नरेंद्र कुमार, देवेंद्र सामोता, कल्याण सिंह, रामचंद्र सामोता, अभिषेक गौड़ सहित कई भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here