नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली गई में कांग्रेस की फितरत- पूनिया

दूदू। मालपुरा के डिग्गी पहुंचकर विश्व प्रसिद्ध श्री कल्याण धणी के किए दर्शन श्री जी के दर्शन कर प्रदेश वासियों के लिए की कामना विशेष बात करते हुए कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। मुख्यमंत्री द्वारा नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया को मेंटली डिस्टर्ब कहने पर सतीश पूनिया ने मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लेते हुए कहा। उन्होंने खुद के लिए कहा होगा, मुख्यमंत्री को झूठ बोलने की आदत है। शोभा यात्रा पर हो रहे पथराव के सवाल पर उन्होंने कहा तुष्टिकरण कांग्रेस की फितरत रही है बहुसंख्यक लोगों के भी मानवाधिकार होते हैं।

इस तरह की घटनाएं कांग्रेस शासन में होती रहती है। कांग्रेस वोट बैंक की खातिर तुष्टीकरण की नीति अपनाती है। कांग्रेस को यहां के बहुसंख्यक लोगों ने नकार दिया है। कांग्रेस 55 वर्ष से लुट और झूठ का खेल रही है। अराजकता, महंगाई, भ्रष्टाचार जातिवाद सब कांग्रेस की देन है। आपातकाल कांग्रेस ने लगाया, 84 के दंगों को कोन भुल सकता है, कांग्रेस के शासन में 100 से अधिक दंगे हुए हैं। नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली, यह कांग्रेस की फितरत है ।