मुख्य मंत्री सलाहकार विधायक नागर ने रोटरी जल मंदिर का किया उदघाटन

0
216
रोटरी क्लब जल मंदिर का उद्घाटन करते दूदू विधायक बाबूलाल नागर

दूदू। कस्बे में राजकीय उप जिला अस्पताल के पास निर्मित रोटरी जल मंदिर का उदघाटन बुधवार को मुख्य मंत्री सलाहकार विधायक दूदू बाबू लाल नागर ने किया। रोटरी क्लब दूदू के अधयक्ष विवेक पुरोहित ने बताया कि स्वर्गीय पुष्पा पुरोहित पत्नी विनय कान्त पुरोहित की पुण्य स्मृति में विनय कान्त पुरोहित व समस्त परिवार के सहयोग से पुन: निर्मित रोटरी जल मंदिर का दीप प्रज्वलन कर उदघाटन विधायक नागर के साथ ही उप प्रधान कैलाश चंद जाट, सरपंच कमलेश देवी चौधरी द्वारा किया जाकर जनता को समर्पित किया गया। इस मौके पर नागर ने कहा कि जल ही जीवन है। जल सेवा करने से पुण्य मिलता है। रोटरी क्लब देश व प्रदेश में जन सेवा के लिए अपनी अहम् भूमिका निभा रहा है। इसलिए जल सेवा से बढकर कोई सेवा नहीं है। इस दौरान कार्यक्रम में रोटरी क्लब अध्यक्ष विवेक पुरोहित, सचिन तेजपाल सिंह, रोटरी मोक्षधाम अध्यक्ष रघुनंदन वशिष्ठ, पूर्व सहायक प्रातंपाल सुरेन्द्र शर्मा, मोक्षधाम समिति चेयरमैन विनोद मेहता, सहायक प्रातंपाल मनोज जैन, कार्यक्रम सचिव मनोज शर्मा, रोटरी क्लब अध्यक्ष 2022-23 सुनील माहेश्वरी, रोटेरियन मुनीश झाझरी, श्याम सिंह चौहान,पूर्व सरपंच नंदकिशोर शर्मा, पवन जैन सहित क्लब के सदस्य, पुरोहित परिवार के सदस्य व गणमान्य लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here